करोना का कोहराम

करोना का कोहराम
----
इस समय करोना का कोहराम मचा हुआ है। राज्य सरकारें अपनी सीमाओं को बंद कर रही है। एक तरह से यह जरूरी है। हर किसी को इसमें हर प्रकार से सहयोग करना चाहिए, मानसिक, संवेदनात्मक स्तर पर भी। यह विपत्ति का समय है। विपत्ति बीत जाने के बाद भी अपने कुछ सक्रिय निशान छोड़ जाती है।
नागरिक और निवासी का फर्क अधिक तीखा हो रहा है। नागरिक हम भारत के ह हैं और निवासी किसी न किसी राज्य के। नागरिकता स्थाई है लेकिन नैवासिकता स्थाई और अस्थ अस्थाई दोनों हो सकती है। बल्कि, बहुत बड़ी आवादी स्थाई नागरिकता के साथ अस्थाई ननैवासिकता में रह रही है। इस संबंध में उत्पन्न नई स्थिति पर भी नजर रखने की जरूरत है। बहरहाल ये संकेत भर है, इस समय तो सामाजिक दूरी के लिए सहयोग में ही संक्रमण से सुरक्षा की संभावना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: