प्रगतिशीलता और विकासशीलता

प्रगतिशीलता और विकासशीलता
🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛
कुछ लोगों को काम करने का तरीका बताना आता है,  काम करना नहीं आता। तरीका बताना ही उनका काम है। कुछ लोगों को काम करना आता है, तरीका बताना नहीं आता। पहली श्रेणी में बुद्धिजीवी और दूसरी में श्रमजीवी आते हैं। दोनों कभी-कभी एक दूसरे की भूमिका में होते हैं, कभी-कभी! लेकिन एक दूसरे का सम्मान हमेशा करना चाहिए। जिस समय और समाज में सम्मान की समझ का यह भाव और विचार जितना मजबूत होता है, वह समय और समाज उतना ही प्रगतिशील और विकासशील होता है। ध्यान रखने की जरूरत है कि प्रगतिशीलता और विकासशीलता को परस्पर संवादी और सहयोजी बनाये रखना बहुत बड़ी चुनौती है।
(संवादी और सहयोजी = corresponding and coordinating)

कोई टिप्पणी नहीं: